समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय के पीछे दिनदहाड़े पूर्व उप सरपंच हीरा सिंह की गला रेत कर हत्या के मामले में बुधवार को फॉरेंसिक विभाग की तीन सदस्यी टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घटना से जुड़ा सैंपल संग्रह किया। हालांकि इस दौरान टीम के सदस्यों मीडिया से दूरी बना कर रखा।
टीम के सदस्य करीब दो घंटे तक मौके पर रहकर खून से सनी मिट्टी के अलावा मौके से खून से सने गमछा, पैट बरामद किया है। माना जा रहा है कि उक्त पैंट व गमछा बदमाश का है। फॉरेंसिंक टीम के साथ सिंघिया थाना प्रभारी भूवन कुमार भी साथ-साथ थे।
उधर, रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस हत्याकांड मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कांड में जांच के कई विन्दु मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फॉरेंसिंब रिपोर्ट भी खुलासे में मदद करेगी।
गौरतलब हो कि मंंगलवार को दिनदहाड़े प्रखंड कार्यालय के पीछे बिजली कार्यालय जाने वाली सड़क पर पूर्व उपसरपंच की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव दिन के करीब ढाई बजे मिला था। बताया गया है कि उनकी पत्नी सुनीता देवी आंगनबाड़ी सेविका है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…