Samastipur

विभूतिपुर में युवक की गोली मारकर ह’त्या मामले में भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव के 21 वर्षीय सनातन कुमार उर्फ नीरज कुमार की गोली लगने से उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक के भाई चंदन कुमार के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

दरभंगा जिले के बेता ओपी के पुलिस अधिकारी के समक्ष डीएमसीएच में दिए बयान में कहा है कि गत 25 सितम्बर को मेरा भाई खाना खाकर घर में सोया था। 12 बजे रात्रि में पेशाब करने घर से निकला। उसी समय मेरे घर के पास एक बाईक पर सवार तीन अज्ञात लोगों के देखकर वह पूछा आप लोग कौन हैं। इतना सुनते ही उसमें से एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरे भाई पर गोली चला दिया।

गोली मेरे भाई के पेट में लगी और गिर गया। हल्ला पर लोग बाहर निकले और आनन-फानन में पीएसची विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद वह डीएमसीएच में भर्ती था। जहां इलाज के क्रम में सनातन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही कांड के उद्भेदन कर लिया जायगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago