Samastipur

शिवाजीनगर में किसान की गला घोंट कर ह’त्या, भड़के ग्रामीणों ने सड़क जामकर की आगजनी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत करियन गांव के पास शुक्रवार देर शाम काली मंदिर के निकट अधेड़ किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

लोगों ने आगजनी कर रोसड़ा शिवाजी नगर पथ को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधेड़ की पहचान गंगाराही गांव के नंद किशोर मंडल (55 वर्ष) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नंदकिशोर शुक्रवार को किसी कार्य के लिए रोसड़ा गए थे। रोसड़ा में कार्य निपटाने के बाद वह वापस शिवाजीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान करियन काली मंदिर के पास बदमाशों ने उनकी गला घोट कर हत्या कर शव को फेंक दिया।

किसान की हत्या की सूचना जब गांव के लोगों को मिली तो मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को उठाकर ठनका चौक के पास सड़क पर रखकर दिया और बल्ला लगाकर तथा आगजनी कर सड़क जाम शुरू कर दिया। इस दौरान लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। शिवाजीनगर ओपी प्रभारी कमलराम ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है परिवार के लोगों ने भी आवेदन नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

3 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

5 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

6 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

12 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

13 घंटे ago