समस्तीपुर :- समस्तीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही सदर अस्पताल के मैनेजमेंट व्यवस्था की पोल खुल गयी। डीएम पहली बार अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचे थे। इस दौरान अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त के अलावे विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीएम ने प्रवेश द्वार से निरीक्षण करना शुरू किया। प्रवेश द्वार की स्थिति देख डीएम ने सड़क और नालों की स्थिति दुरुस्त कराने का सीएस को निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग, ओपीडी के प्रवेश द्वार की सड़क पर कीचड़ और जलजमाव को देख भड़क उठे।
इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग को देखा, जहां सड़क पर कीचड़ व जलजमाव को देख और नाराज हो उठे। इस पर सीएस ने कहा कई बार मिट्टी समेटने को कहा गया है लेकिन एजेंसी के द्वारा बात अनसुनी कर दी गई। यही हाल ओपीडी के प्रवेश द्वार का भी दिखा। जहां कीचड़ और पानी के बीच मरीजों का आता जाता दे डीएम ने कहा यह कैसी व्यवस्था कर रखे हैं।
डीएम ने अस्पताल की व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करने का सीएस को निर्देश दिया। उसके बाद डीएम अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घंटों समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा कि विभाग की तरफ से ऑपरेशन 60 डेज अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जो भी कमियां है उसको दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत आज अस्पताल का निरीक्षण किया गया है, यहां की स्थिति काफी दयनीय है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…