समस्तीपुर :- राज्य स्वास्थ्य समिति के एईडी केशवेंद्र कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान यक्ष्मा विभाग, पटना के निदेशक डॉ. वीके मिश्रा भी उनके साथ थे। सदर अस्पताल आने के बाद एईडी ने सबसे पहले ओपीडी भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान दीवारों पर उन्हें कई पुराने बैनर व पोस्टर दिखा। वहीं दिवाल पर रंग रोगन नहीं था। इसको देखकर एईडी ने ओपीडी को अपडेट व बेहतर करने का आदेश दिया। ओपीडी के एनसीडी कक्ष में पहुंच कर भी जायजा लिया और कर्मी से जानकारी ली। इसके बाद एईडी ने ओपीडी के बगल वाले खाली क्षेत्र में वेटिंग एरिया को डेवलप करने का आदेश दिया। ताकि वहां मरीज या उनके परिजन रह सके।
इसके साथ ही अस्पताल परिसर में खाली जगह व साइड में पौधरोपन करने को भी कहा गया। ताकि अस्पताल परिसर हराभरा दिखायी दे। निरीक्षण के दौरान एईडी ने ब्लड बैंक, आरटी-पीसीआर लैब, प्रसव कक्ष, एनआरसी, एसएनसीयू आदि का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद मिशन-60 के तहत किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया और इसके तहत अस्पताल को कायाकल्प कराने का आदेश दिया, ताकि कोई कमी नहीं रह सके।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…