Samastipur

रोसड़ा के कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा का IGIMS में इलाज के दौरान मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर से सटे थतिया स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा की इलाज के दौरान आईजीआईएमएस पटना में मौत हो गयी। सोमवार शाम उसका शव उसके घर भरवाड़ी लाया गया। मृतका राधा कुमारी (11) थाना क्षेत्र के भरवाड़ी के मुसहरी मोहल्ला निवासी भरत सदा की पुत्री थी।

परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को छात्रा की छात्रावास में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद छात्रावास के वार्डेन ने छात्रा के तबीयत बिगड़ने की सूचना परिजन को दी। उसके बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया है कि वहां से भी उसे इलाज के आईजीएमएस पटना भेज दिया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अस्पताल में छात्रा को एनीमिया से पीड़ित बताया गया था। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतका छात्रा के परिजनों को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा। वहीं अस्पताल से छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट मंगायी जा रही है। जिसके बाद मामले की जांच भी करायी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

11 मिनट ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

6 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago