Samastipur

वाह रे लापरवाह समस्तीपुर पुलिस! आरोपी को ही थमा दी हथकड़ी और फिर…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। दरअसल शराब मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन लोगों को शहर के भूइधारा चौक से मंगलवार की शाम पकड़ा। इसके बाद उन सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराने ‘मुफस्सिल पुलिस’ समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसकी लापरवाही Samastipur Town के कैमरे में कैद हो गई।

तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे आरोपी के हाथों में हथकड़ी और रस्सा तो लगा था लेकिन पुलिस का रवैया कितना लापरवाही भरा रहा। मेडिकल कराने आए आरोपी के हाथों में हथकड़ी और रस्सा तो था पर वह सिपाही के हाथों में ना होकर खुद दूसरे आरोपी के हाथों में ही था।

अब अगर ऐसे में उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता तो क्या होता ? अक्सर हमने ऐसी खबरें सुनी हैं जिसमे मेडिकल को या फिर पेशी के लिए आये कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं। अब अगर यहां भी ऐसी ही घटना दुहराई जाती तो क्या होता? तस्वीरों में कैदी सुरक्षा को लेकर पुलिस की लापरवाही साफ-साफ देखी जा सकती है। अगर उक्त आरोपी ‘पुलिस अभिरक्षा’ से भाग जाता तो पुलिस के लिए यह सिरदर्द साबित हो सकता था।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago