Bihar

तेजस्वी की बेल रिजेक्ट करने के मामले में आज सुनवाई, CBI ने की थी अपील

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मंगलवार को दिल्ली में नामांकन भरेंगे और दूसरी तरफ तेजस्वी यादव से जुड़े मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी है। सीबीआई तेजस्वी यादव की बेल रिजेक्ट करने की मांग के साथ कोर्ट गई है। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्वी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। तेजस्वी से सीबीआई के आवेदन पर जज गीतांजलि गोयल ने नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक जवाब मांगा था। बता दें कि तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले में जमानत पर हैं। सीबीआई इसी को रद्द करवाना चाहती है।

25 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने सीबीआई को निशाने पर लिया था

बता दें कि 25 अगस्त को राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा था कि ‘क्या सीबीआई अधिकारियों की मां और बच्चे नहीं होते ! क्या उनका परिवार नहीं है! क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी रहेंगे! क्या वे रिटायर नहीं होंगे! सिर्फ यही पार्टी (भाजपा) सत्ता में बनी रहेगी! आप क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको संवैधानिक संगठन के कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

तेजस्वी ने यहां तक कहा था कि ‘ढाई दशक से तो हम छापेमारी ही देख रहे हैं। जेल में बंद करना है तो ले चलो जेल में बंद कर दो विपक्ष के सभी नेताओं को। भाजपा की तीन जमाई है ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे घर में सीबीआई आकर दफ्तर खोल ले।’ बाद में जब सीबीआई जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट गई तो तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने तो सीबीआई को जांच में काफी सहयोग किया है।

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर छापेमारी हुई तब बाहर खूब नारेबाजी हुई थी

जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी हुई थी और सुबह सबेरे से लेकर देर शाम तक छापेमारी चलती रही तो उस समय सीबीआई के खिलाफ जमकर आवास के बाहर राजद समर्थकों ने नारेबाजी की थी। राबड़ी देवी के सरकारी आवास का मुख्य गेट पर धक्का मार कर सीबीआई अफसरों को बाहर निकलने की नसीहतें दी गईं थी। इस दिन बहुत मुश्किल से ये अफसर राबड़ी देवी के आवास से निकल कर अपनी कार तक जा पाए थे। धक्की-मुक्की हो ही गई थी। हालांकि तब तेजस्वी यादव विदेश में थे।

IRCTC घोटाला को जानिए

IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) टेंडर घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2004 से 2009 के बीच अपने कार्यकाल में रेल मंत्री रहते हुए एक निजी कंपनी को अवैध तरीके से भुवनेश्वर और रांची में दो होटलों को चलाने का ठेका दिया था। इसके बदले में पटना के सगुना मोड़ क्षेत्र में इस कंपनी ने तीन एकड़ जमीन उपलब्ध कराई। इसको लेकर सीबीआई ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। आईपीसी की धारा 420, 120 बी और भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। दो वर्ष पूर्व तीनों को जमानत मिली थी। सीबीआई तेजस्वी यादव की इसी जमानत को रद्द करवाना चाहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago