समस्तीपुर/विभूतिपुर :- बूढ़ी गंडक नदी के पटपारा उत्तर में 21 सितंबर की संध्या में नदी में लापता सगे भाई-बहन की खोज हफ्ते बाद आज भी जारी रही। परंतु अब अनोखे तरीके से शव की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
इससे पूर्व एसडीआरएफ की दो टीमें नदी में बहुत दूर तक गई लेकिन शव नहीं मिला तो परिजनों ने भगत को बुला नदी के तट पर पूजा-पाठ शुरू कर नाव से शव की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। इस दौरान नदी के तट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। लोगों को विश्वास है कि पूजा-पाठ करने के बाद शव उन्हें जरूर मिलेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले एसडीआरएफ की टीम खोज करते हुए रोसड़ा से भी आगे तक पहुंच गयी थी पर कुछ पता नहीं चला। दूसरी ओर निजी गोताखोरों द्वारा भी लगातार प्रयास जारी रखा गया पर वे भी कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों द्वारा अब पूजा-पाठ कर व महिलाएं आंचल फैलाकर शव मांगने की दुहाई भगवान से लगा रही है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…