Samastipur

समस्तीपुर, पटना, गया और सीमांचल में मानव तस्करी के अधिक मामले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राज्य में मानव तस्करी के मामले पटना, गया, समस्तीपुर के सीमांचल के जिलों में मानव तस्करी के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इन मामलों की कोर्ट में सुनवाई को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। साक्ष्य और गवाह की कमी के कारण ये मामले लंबित हैं। राज्य में मानव तस्करी के 888 मामले लंबित हैं। अभियोजन निदेशक ने समीक्षा के बाद इस स्थिति पर चिंता जताई है। इन वादों के त्वरित निष्पादन को कहा गया है। कम मामले वाले जिलों को प्रतिदिन सुनवाई कराते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करने का टास्क दिया गया है।

अभियोजन सेल का गठन :

मानव तस्करी से संबंधित वादों का नोडल पदाधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग को बनाया गया है। इनके द्वारा वादों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए अभियोजन सेल का गठन किया गया है। इसका प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक को बनाया गया है। संबंधित वादों में गवाहों की उपस्थिति या अन्य समस्या के लिए अभियोजन सेल के प्रभारी को जानकारी देने को कहा गया है।

प्रतिमाह जिलाधिकारी करेंगे समीक्षा :

जिला अभियोजन पदाधिकारी को प्रति माह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समस्याओं को रखने को कहा गया है। प्रत्येक माह की 5वीं तारीख तक लंबित एवं निष्पादित कांडों की मासिक रिपोर्ट अभियोजन निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

किस जिल में कितने मामले लंबित :

अररिया : 21, आरा : तीन, अरवल : 19, औरंगाबाद : 18, बांका : सात, बेगूसराय : 16, पश्चिम चंपारण : 48, भागलपुर : 11, बक्सर : 14, छपरा : पांच, दरभंगा : छह, गया : 127, गाेपालगंज : पांच, जहानाबाद : 11, जमुई : दो, कटिहार : 50, खगड़िया : 24, किशनगंज : 50, लखीसराय : तीन, मधेपुरा : पांच, मधुबनी : चार, पूर्वी चंपारण : 12, मुंगेर : तीन, मुजफ्फरपुर : 10, नालंदा : 13, नवादा : 13, पटना : 129, पूर्णिया : 38, समस्तीपुर : 114, सासाराम : 11, सहरसा : 14, शेखपुरा : दो, शिवहर : दो, सीतामढ़ी : 22, सिवान : 20, सुपौल : 10 एवं वैशाली :19, कुल : 888

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

12 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

12 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

16 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

20 घंटे ago