Samastipur

समस्तीपुर में वार्ड संख्या-27 के मतदाताओं ने नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का लिया निर्णय, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में नगर निकाय चुनाव में नामांकन के साथ ही इस को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 के मतदाताओं ने सोमवार को वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया। वहीं लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि पुराना वार्ड दो के भाग संख्या 148, 149, 150, 151, व 161 तथा पुराना वार्ड 3 का भाग संख्या 152 को मिलाकर नया वार्ड 27 बनाया गया है।

उक्त सभी बूथों पर मतदाताओं की संख्या जोड़ दो तो यह संख्या 5088 हो जाता है। जबकि नवनिर्मित वार्ड संख्या 27 में कुल मतदाताओं की संख्या 2983 ही बताया गया है। लोगों ने बताया कि मतदाता सूची देखने से पता चलता है कि भाग संख्या 150 तथा 151 से लगभग 2105 मतदाताओं का नाम विलोपित कर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि वह मतदाता एक विशेष समुदाय से आते हैं।

साथ ही लोगों का कहना था कि पूर्व में धर्मपुर उर्दू मध्य विद्यालय को वर्षों से बूथ बनाया जाता था। लेकिन इस बार बूथ करीब 3 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पार B.Ed कॉलेज में बनाया गया है। जिससे लोगों को वोट गिराने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना था कि विलुप्त किए लोगों का नाम यथाशीघ्र जोड़ा जाए, तो वही राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में पुनः बूथ बनाया जाए नहीं तो इस वार्ड के लोग इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मामले को लेकर डीएम योगेंद्र कुमार ने लोगों की बात मानते हुए बूथ को उसी वार्ड में रखने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago