Bihar

बिहार सिविल कोर्ट में निकली बंपर नौकरियां, 20 अक्टूबर के पहले कर दें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

बिहार सिविल कोर्ट में बंपर नौकरियां निकली हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. ये भी जान लें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चालू है और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2022 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 7692 पद भरे जाएंगे.

बिहार सिविल कोर्ट में सात हजार से अधिक पदों पर भर्त निकली है. इनका विवरण इस प्रकार है.

कुल पद – 7692

क्लर्क – 3325 पद

स्टेनोग्राफर – 1562 पद

कोर्ट रीडर – 1132 पद

प्यून – 1673 पद

कौन है आवेदन के लिए योग्य –

इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है. मोटे तौर पर दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स तक अप्लाई कर सकते हैं. इन वैकेंसीज के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सैलरी और आवेदन शुल्क –

अगर आपका इन पदों पर सेलेक्शन हो जाता है तो पद के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 1 से लेकर लेवल 4 तक हर महीने सैलरी दी जाएगी. जहां तक आवेदन शुल्क की बात है तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 800 रुपए शुल्क देना होगा. रिजर्व कैटेगरी को आवेदन शुल्क में भी छूट दी जाएगी.

कैसे करें अप्लाई –

वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हों वे इस आधिकारिक वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं – districts.ecourts.gov.in/patna ये भी जान लें कि इन पदों पर चयन प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

8 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago