Bihar

पटना में इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का छापा, करोड़ो की अवैध संपत्ति, फ्लैट और जमीन में निवेश

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के इंजीनियर अरविंद कुमार के आवास और कार्यालय पर मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने छापेमारी की जिसमें करोड़ों रुपये के भूखंड और मकान की जानकारी मिली है। सिर्फ पटना में ही चार जगह जमीन और मकान मिले हैं। यह संपत्ति पत्नी और बेटों के नाम पर बनाई गई है। इस मामले में एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया है। इसमें करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये की संपत्ति गैरकानूनी और नाजायज ढंग से अर्जित करने का आरोप है।

पांच करोड़ के आसपास आंकी गई संपत्ति

एसवीयू के अनुसार, जब छापेमारी के बाद संपत्ति का आकलन किया गया तो यह करीब पांच करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। एसवीयू सूत्रों के अनुसार, अरविंद कुमार पर निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के टेंडर में गड़बड़ी कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इंजीनियर ने अपनी पत्नी एवं बेटे के नाम से फुलवारीशरीफ के कोरियाचक में एक आवासीय प्लाट खरीदा जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। इसके अलावा पत्नी कंचन कुमारी सिन्हा के नाम से पटना सिटी के कुम्हरार में भी आवासीय प्लाट है, जिस पर करीब 25 लाख रुपये का मकान बना हुआ है।

पत्‍नी और बेटों के नाम आलिशान मकान  

पत्नी कंचन कुमारी सिन्हा और बेटे कुश कुमार और वीर अभिमन्यु के नाम से दानापुर के रूकनपुरा रामगढ़ कोठी के पीछे एक आवासीय प्लाट पर चार मंजिला मकान बना है, जिसकी लागत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इंजीनियर ने खुद अपने नाम से दानापुर के सगुना मोड़ में आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है। बिहारशरीफ के मंसूरनगर की बड़ी पहाड़ी में इंजीनियर का स्थायी मकान है।

बैंक खाते से खर्च किए 20 लाख

इंजीनियर की घर की तलाशी के दौरान 20 बैंकों के पासबुक मिले हैं। इसकी जांच में करीब 20 लाख रुपये की खर्च रसीद प्राप्त हुई है। आरोपित इंजीनियर के पास 18 लाख रुपये की क्रेटा कार भी है। इसके अलावा तीन मोटरसाइकिल है, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago