Samastipur

BPSC की पुर्नपरीक्षा आज, समस्तीपुर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, सभी केन्द्रों के आसपास धारा 144 भी लागू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बीपीएससी की 67 वीं पुर्नपरीक्षा 30 सितम्बर को जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। सभी केन्द्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। वहीं सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाने की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र अधीक्षक व वीक्षक के लिए साथ में मोबाइल रखने पर रोक है। इसके अलावा प्रश्नपत्र पैकेट खोलने के समय परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी अधिकारी के पास साथ में मोबाइल रखने पर भी रोक रहेगी। परीक्षा एकल पाली में 12 बजे से दो बजे तक होगी। दो घंटे की होनेवाली परीक्षा में कुल डेढ़ सौ सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे।

कदाचारमुक्त परीक्षा कराने की जवाबदेही सभी केन्द्राधीक्षकों को दी गई है। परीक्षा में हर केन्द्र पर अधिकतम दो परीक्षार्थी को बिठाए जाएंगे। दो बेंच की दूरी तीन फीट रखते हुए 12 के गुणक में परीक्षार्थियों को बिठाने की व्यवस्था की गई है। हर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को दो बार कड़ी जांच से गुजरना होगा। उन्हें प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं जाने हैं।

परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले 10. 30 बजे से सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों की इंट्री शुरू होगी। साढे़ ग्यारह बजे से परीक्षार्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक का वितरण किया जाएगा। 11. 55 बजे से प्रश्न पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। 12 बजे परीक्षा शुरू होने की घंटी बजेगी। परीक्षा समाप्ति के पांच मिनट पहले वार्निंग की घंटी बजेगी। दो बजे परीक्षा की समाप्ति की अंतिम घंटी बजेगी।

दलसिंहसराय में परीक्षा को ले केंद्रों पर एसडीओ ने जारी की निषेधाज्ञा

बिहार लोक सेवा आयोग की 30 सितम्बर को होने वाली 67 संयुक्त प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण एवं शांति बनाये रखने हेतु एसडीओ प्रियंका कुमारी ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी किया है। एसडीओ ने बताया कि शहर के पांच सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 3372 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

आदेश के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के भीतर कोचिंग, फोटोकॉपी, दुकान खोलने, बैठक करने, मजमा लगाने, लाउडस्पीकर बजाने आदि पर रोक लगा दिया गया है। इसी प्रकार यातायात नियंत्रण हेतु सरदारगंज से निबंधन कार्यालय व 32 गुमटी की ओर सड़क पर वाहनों के लगाने पर भी रोक रहेगा। वाहन चालक 32 नम्बर रेल गुमटी अपने कतार में पास करेंगे। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

12 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 घंटे ago