सात दिनों के पूर्जा-अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए मंदिर में अब ताला लग चुका है। मंदिर के अंदर लगी योगी मूर्ति भी गायब है। हालांकि मूर्ति किसने और कैसे गायब की है, इसको लेकर न तो ग्रामीण कुछ बता पा रहे हैं और न ही प्रशासन। जिस शख्स ने मंदिर का निर्माण कराया था, वह भी लापता बताया जा रहा है। योगी के मंदिर में ताला लगने और मूर्ति गायब होने की चर्चा जोरों पर है। बतादें कि योगी के मंदिर को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मंदिर की जमीन की रविवार को प्रारंभिक पैमाइश कराई गई थी, जिसमें जमीन कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की निकली। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर रविवार को इस जगह की पैमाइश कराई गई। बारिश के कारण बाधित हुआ पैमाइश का काम सोमवार को पूरा किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कल्याण भदरसा गांव के मजरा मौर्या का पुरवा निवासी यूट्यूबर प्रभाकर मौर्य ने अपने घर के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाया था। इस बीच उनके चाचा रामनाथ मौर्य ने मंदिर स्थल को विवादित बताते हुए उप जिलाधिकारी सोहावल को प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की। शिकायत होने के बाद एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पैमाइश के लिए भेजी। सूचना के बावजूद प्रभाकर मौर्य वहां नहीं पहुंचे।
राजस्व विभाग के सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में मंदिर निर्माण की जगह आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के अंतर्गत संचालित फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा की निकली। पुलिस व राजस्व टीम की पैमाइश में रुक-रुक कर हो रही बरसात ने बाधा डाल दी। इस कारण अब पैमाइश सोमवार को होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो प्रभाकर के पिता जगन्नाथ मौर्य और एक भाई से पुलिस ने पूछताछ भी की है लेकिन पुलिस इससे भी इनकार कर रही है। पूराकलंदर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पैमाइश की सूचना प्रभाकर मौर्य को दी गई थी लेकिन वह लापता हो गए। मंदिर में मूर्ति भी नहीं मिली। उप जिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि सोमवार को फिर पैमाइश के बाद ही स्पष्ट होगा कि जहां मंदिर बना है वह किस प्रकार की जमीन है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो बार किया था ट्वीट
कल्याण भदरसा में योगी के मंदिर की सूचना जब फेसबुक पर प्रसारित हुई तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा था कि योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना। इसके बाद जब प्रभाकर मौर्य के चाचा रामनाथ मौर्य ने शिकायत की तो अखिलेश ने फिर ट्वीट कर कहा कि विवादित जमीन पर बने इस मंदिर पर बुलडोजर कौन चलाएगा।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…