समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस को सिलेक्शन के बाद 140 सिपाही मिले हैं। इन सिपाहियों का रविवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच में सभी सिपाही फिट मिलते हैं तो इन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। सभी सलेक्टेड सिपाही बिहार के विभिन्न जिलों से हैं। इन सिपाहियों में 67 महिला भी शामिल हैं।
समस्तीपुर पुलिस केंद्र के सार्जेंट नयन कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्तीपुर को नए बैच के लिए 140 सिपाही अलॉट किए गए हैं। इन सिलेक्ट सभी सिपाही अभ्यर्थियों ने शनिवार को पुलिस केंद्र में योगदान दिया था। योगदान के उपरांत सभी का फिटनेस जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
उन्होंने बताया कि अब इन सिपाही अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अलॉट किए गए जिले में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। सभी सिपाही अभ्यार्थी उक्त जिलों में 6 महीने की ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड में अगर सभी सिलेक्ट हो गए तो उन्हें पुनः समस्तीपुर जिला में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उधर सिपाही के लिए सिलेक्ट हुए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी आत्मविश्वास से लवरेज भी दिखे।
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…