Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में महिला चिकित्सक ने छात्राओं को दी शरीर में होने वाले परिवर्तन की जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के होली मिशन हाई स्कूल में एल्केम प्रयोगशाला के सहयोग से महिला चिकित्सक डॉ. पुष्पा रानी के द्वारा किशोरी छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालिका स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद ने पुष्पगुच्छ देकर महिला चिकित्सक और एल्केम प्रयोगशाला के डिवीजनल सेल्स मैनेजर राजीव कुमार का स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ. पुष्पा रानी ने उपस्थित किशोरी छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, उससे होने वाली परेशानी और उसके समाधान, पोषाहार, शारीरिक साफ-सफाई आदि के संबंध में खुलकर जानकारी दी। साथ ही साथ विषय-वस्तु से संबंधित छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवालों का भी सरल रूप से जबाब दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago