Samastipur

ऐसा क्या हुआ कि घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की समस्तीपुर के इस थाने में करवाई गई शादी! जानें क्या है पूरा मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी परिसर में गुरुवार देर शाम पुलिस ने एक प्रेमी युगल की शादी रचाई। दोनों पक्षों की उपस्थिति में हुई इस शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी निवासी छतरी राय का बेटा नवीन कुमार और सरायरंजन बाजार निवासी शिवजी साह की बेटी एक बाइक से शादी की नीयत से घर से भाग इंद्रबाड़ा पंचायत स्थित बाबा केवलस्थान में पहुंचे। जहां दोनों को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दारोगा रतन पासवान को मंदिर भेजा गया। जहां से बाइक समेत प्रेमी युगल को ओपी लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों ही पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में हलई ओपी परिसर में जुट गए।

दोनों पक्ष के लोगों ने अपने-अपने बच्चों को समझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। काफी मान मनौवल के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने स्थानीय लोगों से विचार विमर्श के बाद दोनों के भविष्य और सुरक्षा की दृष्टि से शादी कराने का निर्णय लेने के बाद ओपी परिसर में शादी रचा दी गयी।

इस अवसर पर वहां मौजूद दर्जनों ग्रामीणों व परिजनों ने वर-वधू को आशिर्वाद दिया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद खुशी-खुशी पुलिस ने प्रेमी युगल को उनके घर रवाना कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ साल से वह उस युवक से प्यार करती थी। जब वह सरायरंजन में बारहवीं क्लास में पढ़ती थी तो लड़का कोचिंग करने आया करता था। इसी क्रम में दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी रचाने का फैसला कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago