Samastipur

समस्तीपुर DM आवास के सामने बस रोककर बिठा रहे थे यात्री, DTO ने जब्त की बस तो मचा हड़कंप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिलाधिकारी आवास के सामने अवैध रूप से सड़क पर वाहन लगाकर यात्रियों को बैठाने के आरोप में जिला परिवहन पदाधिकारी ऋषभ राज ने बुधवार की सुबह शिवाजीनगर से पटना जा रही डीलक्स बस को जप्त कर लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी की इस कार्रवाई के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध स्टैंड लगाने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि शहर में डीएम आवास के सामने के अलावा मगरदही घाट, कलेक्ट्रेट के सामने, हॉस्पिटल गोलंबर, एसपी आवास रोड, बहादुरपुर, ताजपुर रोड आदि कई स्थानों पर चार चक्का, तिपहिया वाहन के अलावा बस स्टैंड बनाया गया है। जहां सड़क पर ही वाहनों को रोककर वाहन चालक यात्रियों को बैठ आते हैं जिससे जगह-जगह जाम लग जाता है। जाम के कारण इन दिनों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम की समस्या को देखते हुए अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत सुबह यह कार्रवाई की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहर में कहीं भी अवैध स्टैंड लगाया जाएगा तो वैसे वाहनों पर और उसके स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत हुई तो वाहन मालिक और चालक पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

35 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

13 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago