Samastipur

समस्तीपुर: पुलिस को शराब की सूचना देने पर कारोबारियों ने युवक को मारी गोली, इलाज जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। तभी तो शराब कारोबारी पुलिस को चुनौती देते हुए इस अवैध कारोबार में जुटे हुए हैं। शराब कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ा है कि इसकी सूचना देने वालों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने से भी गुरेज नहीं करते।

ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर का है जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जख्मी युवक का बताना है कि घर के पास कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी वहां 8 से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान अपराधियों ने उसके ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर पास के स्कूल में जा छिपा। ग्रामीणों को जुटता देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

5 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

9 घंटे ago