National

दलसिंहसराय में उत्तर बिहार के NCC कैडेट्स को मिलेगी ट्रेनिंग, 600 कैडेट्स शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में शनिवार से 2 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आठ दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें आईजीजीबीसी भी शामिल हैं। इस शिविर में मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप के एनसीसी कैडेट एवं उत्तर बिहार के जिले सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आये 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

कैम्प में इन्हें ड्रिल प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, फायरिंग प्रशिक्षण, क्षेत्रकला एवं युद्ध कला का प्रशिक्षण, मानचित्र पढ़ने का, प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं शिविर के दौरान कैडेटों को मुख्यतः सिमुलेटर माध्यम से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा शिविर के प्रथम दिन एनसीसी कैडेटों का रजिस्ट्रेशन संपन्न हुआ।

2 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर सह कैंप कमांडेंट कर्नल कौस्तुभ चट्टोपाध्याय ने शिविर का शुभारंभ करते हुए संबोधन में शिविर के कैडेटों को एनसीसी के उद्देश्य एकता एवं अनुशासन के बारे में बताया। साथ ही साथ कैडेटों को शिविर के दौरान विभिन्न तरह के सामाजिक दायित्व एवं पारस्परिक सहयोग की भावना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करके प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान कैडेटों को फौजी जीवन की शैली से कहते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर 2 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर के एडम ऑफिसर सह डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ रवि रंजन, लेफ्टिनेंट डॉ धीरज कुमार पांडेय, सेकंड ऑफिसर उमेश पासवान, थर्ड ऑफिसर संजीव कुमार एवं 2 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर नंद प्रसाद राणा सहित सभी जेसीओ एवं स्टाफ मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago