Samastipur

समस्‍तीपुर में हादसा; गंगा स्नान करने जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचला, दो की मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 के चिंजीवीपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डायल 112 को मिली सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को इलाज के दलसिंहसराय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक महिला और एक युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल में इलाजरत एक महिला और सदर अस्पताल में रेफर युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के साहू टोल वार्ड 13 निवासी सुनील कुमार साह की पत्नी दुर्गा देवी (35) एवं समस्तीपुर के चकश्याम नगर निवासी लालो राय के पुत्र संजय कुमार (35) के रूप में हुई है। वही जख्मी महिला की पहचान समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे निवास सूरज साह की पत्नी ममता देवी (25) के रूप में हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है।

अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर दोनों महिला और युवक एवं एक अन्य बाइक पर सवार तीन अन्य लोग भी रविवार की देर रात्रि गंगा स्नान करने बछवाड़ा के झमटिया जा रहे थे। तभी एनएच 28 पर चिरंजीवीपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद ट्रक फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और एक बाइक सवार की मौत हो गई। वही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

13 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago