समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया में दुर्गा स्थान चौक स्थित एक चाय लिट्टी की दुकान में लिट्टी बनाते समय अचानक चक्कर आ जाने से 65 वर्षीय महिला खौलते तेल से भरी कराही में गिर गयी। सिर के बल गिरने से वह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हादसे के बाद लोगो ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिंघिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति बताते हुए दरभंगा रेफर कर दिया।
बताया गया है कि जहां दरभंगा में भी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सक ने बताया कि खौलते तेल में गिरने से महिला का एक आंख पूरी तरह समाप्त हो गयी है। वही दूसरी आंख भी आंशिक रूप से ही बची हुई है। घायल महिला की पहचान दुकान मालिक पलट महतो की 65 वर्षीय पत्नी पारखी देवी के रूप में की गई है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…