Samastipur

समस्तीपुर शहर के कर्पूरी पड़ाव में बस की ठोकर से युवक जख्मी, किया गया रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कर्पूरी बस पड़ाव में बस की ठोकर लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धूरलख गांव निवासी सुशील कुमार झा के रूप में की गई है। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था जहां पैर का हड्डी टूटे होने के कारण उसे रेफर किया गया है। इसके बाद शहर के ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम युवक दरभंगा से आया था। बस स्टैंड में उतरने के बाद वह घर के लिए निकल रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने उसे ठोकर मार दी। जिसमें युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच मौका देख कर चालक बस लेकर स्टैंड से फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

8 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

8 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

19 घंटे ago