Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमिका की बेवफाई से आहत प्रेमी ने फेसबुक पर तस्वीर कर दी वायरल, हुआ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर प्रेमी ने तस्वीर वायरल कर दी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिसिया पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया है कि उसने जानबूझकर ऐसा कदम उठाया है। युवक को यह अंदाजा था कि इस हरकत से दोबारा लड़की उसके प्रेम जाल में आ जाएगी।

बताया जाता है कि 6 साल पहले से ही युवक घर के ही बदल की लड़की से प्यार करता था। 4 साल तक प्यार परवान चढ़ता रहा, लेकिन अचानक दोनों में ब्रेकअप हो गया। युवक अपना कैरियर भी बर्बाद कर चुका था। ऐसे में युवक ने नया हथकंडा अपनाया। युवक के अभिभावक ने उसे पटना पढ़ने के लिए भेजा, लेकिन वहां उसका दिल न लगा और बीमार रहने लगा।

इसी बीच पूरे 5 साल के प्रेम प्रसंग को उसनें फेसबुक के जरिए उजागर कर दिया। मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। पुलिस को जब जानकारी मिली तो मामले की छानबीन शुरू हुई। छानबीन के क्रम में पता चला कि आरोपी युवक अपने भाई के नाम से लिए गए सिम का इस्तेमाल कर इस तरह का हरकत कर रहा था। पुलिस 20 पेज का पूरा डिटेल निकाला और पूरे साक्ष्य और सबूत के साथ बुधवार को आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पहले तो युवक ने आनाकानी की, लेकिन हकीकत सामने आते ही वह टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की मां रोती-बिलखती अपने बेटे की बेगुनाही का सबूत लेकर पुलिस से अर्जी लगाई। लेकिन पुलिस के सामने तमाम दलीलें विफल हो गई। उसे अंततः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जून में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago