समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के श्री सुंदर प्लस टू माध्यमिक हाईस्कूल मुक्तापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्या सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। इसके बाद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में आज दसवीं कक्षा का परीक्षा चल रहा था। निरीक्षण के क्रम में पहली पाली की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें आज कुल 507 बच्चे उपस्थित पाए गए।
उपस्थिति पंजी के अनुसार स्कूल में कुल 31 शिक्षक नामांकित है। जिसमें कि आज उच्च माध्यमिक में 13 शिक्षक एवं माध्यमिक में 15 शिक्षक उपस्थित पाए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य राधेश चंद्र झा द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं बतलाई गई। इससे पूर्व डीएम ने मुक्तापुर हाई स्कूल के पीछे परिसर में बन रहे अंबेडकर छात्रावास के भवन निर्माण का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया।
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…