Samastipur

आस्था व विश्वास का केन्द्र है मन्नीपुर भगवती स्थान, नवरात्रि में दूर-दराज से पहुंचती है भक्तों की भीड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- शहर से सटे सारी गांव के मन्नीपुर स्थित भगवती स्थान श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास का एक प्रमुख केन्द्र है। वैसे तो यहां सालोंभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि में यहां पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। यहां बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से भी भक्तों का आना- जाना लगा रहता है।

मंदिर के पुजारी कहते है कि संकट काल में माता के चरणों के अक्षत व फूल का विशेष महत्व है। मंदिर प्रांगण में मुक्तिनाथ महादेव की स्थापना व 51 फीट के बजरंग बलि की मूर्ति सहित कई भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है।

पुजारी ने बताया कि 1911 में मंदिर के सामने तालाब के पास बुढ़िया के वेश में भगवती ने राम खेलावन दास को दर्शन देकर गहवर बनाने को कहा था। जिसके बाद झेापड़ी में मंदिर बनाया गया। आज झोपड़ी की जगह मंदिर भव्य रूप ले चुका है। इस मंदिर में बलि प्रथा नहीं है। मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा बताया गया कि अष्ठमी व नवमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को कठिनाई नही हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

16 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

10 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago