Samastipur

समस्तीपुर शहर के अतिव्यस्ततम इलाका मुलचंद रोड स्थित दवा मंडी में लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्ततम मुलचंद रोड स्थित दवा मंडी में एक दवा दुकान में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मुलचंद रोड स्थित दवा मंडी के श्राफ ब्रदर्स एजेंसी के दुकान में एकाएक आग लग गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि आग भयंकर रूप से लगी हुई है। फायर बिग्रेड की दो गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। अनुमान है कि इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago