समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर घाट पर गंगा की सहायक वाया नदी में देर शाम मछली मारने गए एक मछुआरे की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि नौका पर सवार दूसरा मछुआरा करंट के झटके के नदी में गिरने के बाद लापता हो गया।
मृतकों की पहचान गोपालपुर गंज निवासी जग्गो सहनी के पुत्र राजो सहनी (55) के रूप में की गयी है। वहीं लापता मछुआरा बछवाड़ा थाना के राजापुर गांव निवासी नंदलाल सहनी बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करंट से झुलसे राजों सहनी की शव बाहर निकलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार राजो सहनी और नंदलाल प्रतिदिन देर शाम मछली पकड़ने के लिए नदी में नाव लेकर जाते थे। बुधवार शाम भी दोनों नाव लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। बताया गया है कि बीच नदी के उपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से वह नजदीक आ गयी थी। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि नाव खेने के क्रम में पतवार तार से सट गया होगा, जिससे नाव पर सवार दोनों मछुआरे करंट की चपेट में आये।
राजो सहनी का शव नाव सहित बिजली तार से फंसा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद नदी किनारे लोगों का हुजूम उमड़ गया। उधर मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। थाना प्रभारी प्रसुंजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकाला गया है। अभी लापता व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पायी है।
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…
बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…