समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आज भी अच्छी वर्षा हाेने की संभावना, तापमान में हुई गिरावट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- आपदा विभाग की भारी बारिश की चेतावनी बाद शनिवार की देर रात से सुबह तक अच्छी बारिश हुई। वहीं सुबह 10:30 बजे तक रूक-रूक बारिश होती रही। इसको लेकर मौसम विभाग की पूसा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिला में 75.2 एमएम बारिश हुई। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम विभाग पूसा व भारत विज्ञान विभाग की ओर से पूर्व में जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में सोमवार को भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

इस बीच भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बताया गया कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहकर 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वह 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बताया गया कि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 98 व दोपहर में 95 फीसदी रही। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहे। वहीं दिनभर 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

धान की फसल को पहुंचा लाभ बताया जाता है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री था। वहीं लगातार अधिकतम तापमान व उमस भरी गर्मी के कारण धान के खेतों में दरार पड़नी शुरू हो गई थी। मायूस किसान डीजल अनुदान की दौर में परेशान थे। इसी बीच देर रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण धान के खेतों को जीवनदायी सिंचाई मिल गई है।

जिला में पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर धान सहित अन्य फसलों व सब्जियों को इससे जीवन रक्षक सिंचाई प्राप्त होगी। वहीं आगामी 24 घंटे में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। उसके बाद हल्की बारिश व आकाश में बादल रहेंगे

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

24 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

39 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

7 घंटे ago