समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- वैशाली जिले महुआ पातेपुर रोड में श्री कृष्णा ज्वेलर्स में 2 जून को हुई दिनदहाड़े लूट मामले में वैशाली व दलसिंहसराय पुलिस ने शुक्रवार की रात लूटी गई सौ ग्राम सोना के साथ स्वर्ण कारोबारी को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार स्वर्ण कारोबारी के पहचान पांड़ चौक से जानकी ज्वेलर्स के मालिक संतोष कुमार महतो के पुत्र विरंजन कुमार के रूप में किया गया है।
वैशाली पुलिस ने दलसिंहसराय पुलिस के सहयोग से स्वर्ण कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई सौ ग्राम सोना भी बरामद किया है। बताते चले कि वैशाली पुलिस ने दलसिंहसराय के (श्री गणेश) सोना टंच करने वाले सोना कारोबारी अजीत कुमार को उसके राजेंद्र नगर स्थित किराए के मकान से हिरासत में लिया।
वैशाली की पुलिस ने अजीत कुमार के मेन बाजार सोनापट्टी से स्थित सोना टंच करने वाले (गलाने वाले) दुकान से लगभग 60 ग्राम गला कर रखा हुआ सोना को बरामद किया था। इससे पूर्व वैशाली पुलिस ने दलसिंहसराय के घटहो से स्वर्ण व्यवसाय चंदन साह, सोना लूट में शामिल बदमाश लोकनाथपुर गंज निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार करने कर जेल भेज चुकी है।
दो जून गुरुवार को दिनदहाड़े 1:00 बजे महुआ बाजार के पातेपुर रोड में स्थित श्री कृष्ण ज्वेलर्स में घुसे आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने 1 घंटे तक दुकानदार गोपाल साह और उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी भनक आसपास के दुकानदारों को भी नहीं लगी थी। बदमाशों ने पूरे दुकान के सोना चांदी और कैश लूट कर फरार हो गया। जिसके बाद हाथ बंधा दुकानदार बाहर आकर लोगों को बताया तब पता चला कि दिनदहाड़े श्री कृष्णा ज्वेलर्स में भीषण डकैती हो गई है।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…