Railway

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल; वेटिंग से यात्री परेशान

होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। कई ट्रेनों में तो 24 अप्रैल तक किसी भी श्रेणी में कोई सीट नहीं है। ऐसी स्थिति में टिकट पाना बड़ी चुनौती है। लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी के कारण कई लोगों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर आदि शहरों से दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के लिए लगभग सभी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है।

स्लीपर से लेकर थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट क्लास तक की सीटें भर चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट 150 से 250 के पार पहुंच गई है, जिससे यात्रियों में चिंता और निराशा बढ़ती जा रही है। होली हो या दीवाली… अब तो देश में मनाए जाने वाले किसी भी बड़े त्योहार पर ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिल पाना अब आम समस्या बन चुकी है। यात्रा की तारीख से करीब एक महीने पहले ही ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति दिखाई देने लगती है। वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता जाता है। यात्रियों का कहना है कि, हर साल त्योहारों के समय ऐसे हालात बनते जा रहे हैं। खास बात ये है कि, समस्या के समाधान पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है।

प्रवासियों की बढ़ी परेशानी :

होली नजदीक आते ही प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की घर वापसी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार लाखों प्रवासियों के लिए त्योहार की खुशी चिंता में बदल गई है। खासकर दरभंगा, मधुबनी और उत्तर बिहार के जिलों की ओर आने वाले यात्रियों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। कई यात्रियों का कहना है कि महीनों पहले टिकट बुक कराने के बावजूद उन्हें कन्फर्म सीट नहीं मिल सकी।

तत्काल टिकट भी मिनटों में फुल :

टिकट की भारी मांग के कारण तत्काल कोटा भी कुछ ही मिनटों में फुल हो जा रहा है। आनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर स्लो और भारी ट्रैफिक की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों को बार-बार निराशा हाथ लग रही है।

इन ट्रेनों में गंभीर हालात (23 मार्च की स्थिति के अनुसार) :
  • 12566 दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर में आठ मार्च तक रिग्रेट की स्थिति है।
  • 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस में 24 अप्रैल तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
  • 04014 एलकेक्यू होली स्पेशल में होली के दिन यानी चार मार्च को 123 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इससे पूर्व और बाद में सीटें फुल हैं।
  • 12436 जयनगर गरीब रथ में 21 अप्रैल तक सीटें फुल हैं।
  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सात मार्च तक रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है।
  • 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस में 24 अप्रैल तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

जनरल डिब्बों में बढ़ेगी भीड़ :

आरक्षित टिकट नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में यात्री जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर हैं। जनरल कोचों में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। स्टेशनों पर टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

बस और हवाई किराया भी बढ़ा :

रेल टिकट की किल्लत का असर अन्य परिवहन साधनों पर भी पड़ा है। निजी बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ा दिया है, जबकि हवाई किराए में भी त्योहार को देखते हुए वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आम यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी के प्रश्न…

3 घंटे ago

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में नागालैंड का नंबर प्लेट लगा एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी की गयी जब्त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कल लगेगा मेगा जॉब कैंप, तीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। बिहार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्रेमी के घर से विवाहिता को बरामद कर ले गई जमुई पुलिस

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित प्रेमी के घर…

5 घंटे ago

बिहार: 12 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, नल-जल योजना के भुगतान के बदले मांगे थे पैसे

बिहार में घूसखोर और घूसखोरी को लेकर निगरानी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है. आए…

6 घंटे ago