Railway

समस्तीपुर के मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन समिति की परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को किया जाता है। इस माह का कार्यक्रम मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मथुरापुर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई, जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मो. अबू तमीम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके उत्तराधिकारी परिवारों को सम्मानित करना गर्व का विषय है। उन्होंने समिति द्वारा चलाए जा रहे इस सत्कार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और ज़िला अध्यक्ष मो. अबू तमीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह, सुखदेव सिंह प्रधान, नीरज ठाकुर, विमल कांत चौधरी, बंसी चौधरी सहित अन्य उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 सेकंड ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

10 घंटे ago