Railway

हसनपुर-बिथान रेलखंड का समस्तीपुर DRM ने किया निरीक्षण, कहा- “विभागीय आदेश मिलते ही शुरू होगा परिचालन”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिथान : डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सोमवार को निरीक्षण यान ओएचई से हसनपुर-बिथान रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन प्लेटफॉर्म पर ओवर हेड वायर और बिजली पावर हाउस की गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बातें की। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम के दो पैसेंजर गाड़ी को सुचारू रूप से परिचालन के लिए मांग रखी है। डीआरएम ने कहा कि विभागीय आदेश मिलते ही गाड़ी संख्या 75239/40 बरौनी-समस्तीपुर का बिथान से 75291/75294 का दरभंगा- हरनगर का बिथान से परिचालन चालू करने पर जल्द विचार किया जायेगा। वहीं मालगाड़ी को जल्द चालू करने का बात कही।

स्टेशन से सभी सम्पर्क पथ को स्टेशन से जोड़ने का निर्देश दिया। बिथान स्टेशन के पास बिथान बाजार से प्रखंड के कई गावं के लोगों को पैदल यात्री अंडर पास के लिए मांग करने पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी ने डीआरएम श्रीवास्तव को मूवमेंट और चादर भेंट कर सम्मानित किया। बिथान बाजार निवासी आकाश कुमार ने हसनपुर से पटना के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा बिथान से जल्द से जल्द शुरू करने व रैक प्वाइंट मालगाड़ियों के संचालन बहाल करने के लिए निवेदन किया। मौके पर रेल अधिकारी एवं ग्रामीण आलोक कुमार, विनेश मुखिया, अमन कुमार, लक्ष्मीकांत निराला, मौजूद थे।

हसनपुर स्टेशन पर ओएचई का किया डीआरएम ने किया निरीक्षण :

समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने हसनपुर रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने हसनपुर रोड स्टेशन पर विद्युत कर्षण तार की जांच की। ओवर हेड की जांच के लिए वह विद्युत कर्षण टावर यान पर चढ़ कर तार की स्थिति को देखा। अंगरघाट स्टेशन के एसएसपी डिस्ट्रीब्यूटिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन, रूट का मुआयना करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान स्टेशन के कर्मी पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त देखे गये।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago