Railway

कुंभ की भीड़ के बाद अब होली में परदेस से घर लौटने को लेकर आपाधापी, मार्च तक सभी ट्रेनों में सीटें फुल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : कुंभ की भीड़ खत्म हो गई, लेकिन अब होली पर घर लौटने वालों की मुश्किल बढ़ गई है। जिन यात्रियों ने एडवांस बुकिंग कर ली थी, वे सुरक्षित हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत से बिहार आने वाली ट्रेनें 31 मार्च तक फुल हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। समस्तीपुर मंडल से भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, कुंभ समाप्ति के बाद अब होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। सहरसा, रक्सौल, जयनगर, समस्तीपुर, दरभंगा से अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, सूरत, कोलकाता और आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और सूरत से वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनों पर विचार हो रहा है। रेलवे होली से एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद तक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में जुटा है। संभावना है कि मार्च के पहले सप्ताह से इनकी घोषणा हो सकती है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत और बिहार की ट्रेनों में सीट नहीं दिल्ली, मुंबई, सूरत, कोलकाता और लुधियाना से बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हैं। होली के बाद इन शहरों को जाने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं है। बिहार संपर्क क्रांति में 147, वैशाली में 167, स्वतंत्रता सेनानी में 118, दरभंगा स्पेशल में 86, एनएलजेपी में 90, जयनगर स्पेशल में 87, अवध असम में 96 वेटिंग चल रही है। कोलकाता से रक्सौल जाने वाली ट्रेन में 183, बाघ एक्सप्रेस में 175, गंगासागर में 176, मिथिला में 126 वेटिंग है। मुंबई से लोकमान्य तिलक ट्रेन में 143 और अवध एक्सप्रेस में 55 वेटिंग है। सूरत से लौटने के लिए वेटिंग भी उपलब्ध नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago