Politics

उपेंद्र कुशवाहा पार्टी बचाएंगे या परिवार? बागी MLA बोले- बेटे को मंत्री बनाना आत्मघाती, फिर सोच लें

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) में दरार की लकीरें झलकने लगी हैं। पार्टी के विधायक और उपेंद्र कुशवाहा के पुराने सहयोगी रामेश्वर महतो ने खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जाना उपेंद्र कुशवाहा का आत्मघाती कदम बताया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की है। नेतृत्व के निर्णय से नाराजगी के सवाल पर कहा है कि नाराज होना उनका अधिकार है। कहा है कि हमारे नेता परिवारवाद का विरोध करते थे एक झटके में पूरे परिवार को सेट कर लिया। अब यह सोच लें कि पार्टी बचाएंगे या परिवार। महतो फिलहाल दिल्ली में हैं। 25 दिसम्बर को अपने सुप्रीमो की लिट्टी चोखा पार्टी से दूर रहे और दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिखे।

सरकार गठन के बाद आरएलएम के किसी विधायक ने पहली बार जुबान खोली है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता देवी के अलावे पार्टी के तीन विधायक आनंद माधव, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह चुनाव जीतकर आए हैं। लेकिन 20 नवम्बर को मंत्री पद के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्ररास का नाम आगे कर दिया जिन्होंने चुनाव भी नहीं लड़ा था। कुशवाहा के इस फैसले से सब चौंक पड़े। तभी से अंदर-अंदर वगावत की आग सुलग रही थी। रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि 12 दिसम्बर को भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी भावना से अवगत करा दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

14 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

3 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

14 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

14 घंटे ago