Politics

नीतीश को फिनिश करने का संजय झा ने मिशन पूरा कर लिया; NDA के सीट बंटवारे पर बोले पप्पू यादव

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सीट बंटवारे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधा है। उन्होंने एनडीए की सीट शेयरिंग पर एक ट्वीट में कहा है कि संजय झा ने अपना मिशन पूरा कर लिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर करने का षड्यंत्र पूरा हो गया है।

पप्पू यादव ने चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की टीम बताते हुए कहा है कि बीजेपी 142 सीट लड़ेगी और जेडीयू 101 सीट। पप्पू यादव ने लोजपा-आर, हम और रालोमो की सीटों को बीजेपी के साथ जोड़कर कहा है कि नीतीश कुमार को फिनिश (खत्म) करने का अभियान पूरा हो गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी और सहयोगी दलों के नेताओं ने कई दौर की बातचीत और बैठक के बाद आज (रविवार) शाम एनडीए के सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार ही अब रह गया है। बीजेपी चुनाव समिति ने बिहार चुनाव के लिए कैंडिडेट की लिस्ट को फाइनल कर दिया है और आज देर रात या कल सुबह तक लिस्ट जारी हो जाएगी।

सीट शेयरिंग में बीजेपी और जेडीयू 101-101 यानी बराबर सीट लड़ने के लिए तैयार हो गई है। जेडीयू हमेशा बीजेपी से ज्यादा विधानसभा सीटें लड़ती रही है। इन दोनों के अलावा बची हुई 41 सीटों में चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 6-6 सीट मिली है।

पप्पू यादव ने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान को बीजेपी की H टीम कहा है और साथ ही उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को बीजेपी की पिछलग्गू टीम बताया है। पप्पू यादव तीनों की 41 सीट को बीजेपी के साथ जोड़कर बता रहे हैं कि भाजपा असल में 142 सीट लड़ेगी। पप्पू ने जेडीयू और बीजेपी की सीटें बराबर होने को लेकर अति पिछड़ा और दलित समाज से अधिकार और सम्मान बचाने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

8 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

8 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

18 घंटे ago