Politics

नवरात्र खत्म, दशहरा भी गया; एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला नहीं आया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हो पाया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पिछले दिनों एनडीए में नवरात्र के दौरान सीटें फाइनल होने की बात कही थी। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी दशहरा को महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होने की बात कही थी। नवरात्र खत्म हो गए हैं, दशहरा का पर्व भी चला गया, लेकिन दोनों ही गठबंधन में सीटों पर बात अभी तक नहीं बन पाई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने पिछले दिनों दावा किया था कि नवरात्र के दौरान एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। नवरात्र शुरू होते ही उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा चालू होने की बात भी कही थी। चिराग ने यह भी कहा था कि उनकी पारट् को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।

हालांकि, नवरात्र खत्म हो गए लेकिन एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला घोषित नहीं हो पाया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आए। समस्तीपुर के सरायरंजन में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा था कि दशहरे के बाद एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। एनडीए में भाजपा और नीतीश कुमार की जदयू के अलावा चिराग की एलजेपी-आर, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

महागठबंधन में भी सीटों पर ऐलान बाकी

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल होने की पहले तारीख 15 सितंबर बताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि एनडीए से पहले महगठबंधन में सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा। हालांकि, सितंबर महीना भी गुजर गया। बाद में सहनी ने 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर विपक्षी गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटने का दावा किया। दशहरा भी चला गया है, मगर यहां सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल नहीं हो पाया।

महागठबंधन यानी इंडिया अलायंस में लालू-तेजस्वी की आरजेडी, कांग्रेस, मुकेश सहनी की वीआईपी के अलावा तीनों लेफ्ट पार्टियां- सीपीआई, सीपीएम और माले भी शामिल हैं। साथ ही पशुपति पारस की रालोजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी महागठबंधन में आने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तेजस्वी ने इससे इनकार कर दिया था।

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव का बिगुल बजने वाला है। अगले सप्ताह किसी भी समय निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम शुक्रवार को बिहार दौरे पर आने वाली है। 4 और 5 अक्टूबर को सीईसी ज्ञानेश कुमार तैयारियों का अंतिम जायजा लेंगे। इसके बाद किसी भी समय चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago