Politics

कल जारी हो सकती है जनसुराज की दूसरी लिस्ट, 100 उम्मीदवारों के नामों की हो सकती है घोषणा

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे की खींचतान लगातार जारी है। लेकिन दूसरी ओर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने जा रही है। खबर है कि प्रशांत किशोर कल यानी सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दूसरी सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।

बता दें कि जनसुराज ने इससे पहले 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। प्रीति किन्नर को गोपालगंज जिले की भोरे से, भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर से टिकट मिली है। इनके अलावा दरभंगा सदर विधानसभा सीट से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर विधानसभा सीट से किशोर मुन्ना, छपरा शहर विधानसभा सीट से पूर्व एडीजी जेपी सिंह, इमामगंज विधानसभा सीट से अजीत राम, कुम्हार विधानसभा सीट से केसी सिन्हा, मांझी विधानसभा सीट से वाईवी गिरि को टिकट दिया गया है। वहीं समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर (सु) से रामबालक पासवान व मोरवा से जागृति ठाकुर को प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार बनाया है। इधर समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से चेतना झांब के नाम की घोषणा को लेकर चर्चा तेज है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

25 सेकंड ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

9 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

9 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

19 घंटे ago