Politics

दिल्ली में चिराग पासवान से धर्मेद्र प्रधान की मुलाकात, 45 मिनट चली बैठक; सीट शेयरिंग की चर्चा तेज

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को एनडीए के सहयोगी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने दिल्ली में मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जो करीब 45 मिनट तक चली। जिसमें सीट बंटवारे पर भी गहन मंथन हुआ।

बताया जा रहा है कि एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी 15 सीटों पर अड़े हैं, तो वहीं चिराग पासवान की 30 सीटों की जिद है। मांझी तो पहले भी कह चुके हैं कि अगर 15 से कम सीटें मिली तो उनकी पार्टी अकेले 100 सीटों पर लड़ जाएगी। ऐसे में एनडीए में सीट बंटवारा थोड़ा चुनौतीभर हो सकता है। बीजेपी अपने सहयोगी दलों को मनाने में जुटी है। इससे पहले रविवार को बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने जेडीयू के ललन सिंह, जीतनराम मांझी और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इस दौरान सीट शेयरिंग को चर्चा हुई थी।

वहीं मंगलवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान जदयू नेताओं के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि टिकट और उम्मीदवार को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की लंबी बैठक चली। जदयू के कोटे की सीटों पर मंथन हुआ। इस दौरान संजय झा ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से खड़ा है और जल्द सीट शेयरिंग हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago