Politics

फोटो देख सांप लोट रहे होंगे… बीजेपी ज्वाइन करते ही पवन सिंह ने कसा तंज, इशारा किस तरफ

भोजपुरी सिनेमा में अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर पावर स्टार बने पवन सिंह ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के समय भी बीजेपी का हाथ थामकर चुनाव लड़ने का प्लान किया था, लेकिन मनचाही सीट नहीं मिलने की वजह से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया. काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ना पवन सिंह को ही भारी पड़ गया और एक्टर को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब बीजेपी ज्वाइन करते ही सिंगर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.

पवन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका अपडेट दिया है. सिंगर ने अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा के साथ फोटो शेयर किया. इस पोस्ट के कैप्शन में पवन सिंह ने लिखा, “जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पर आज ये फोटो देख कर सांप लोट रहा होगा, लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते हैं.”

पवन सिंह ने आगे लिखा, “आज हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी से मुलाक़ात हुई और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया. मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा.”

इधर फैंस भी पवन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने से बहुत खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, ” वाह भैया…बिहार चुनाव में मजा आने वाला है.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जय हो गुरु जी, आपके पावर को पूरा भारत जानता है… जियो बिहार के लाल… मजा आ गया.” हालांकि कुछ यूजर्स पवन सिंह को उपेंद्र कुशवाहा के साथ देखकर खुश नहीं हैं. यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह को उपेंद्र कुशवाहा और एनडीए के सामने नहीं झुकना था.

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन सिंह नवरात्रि में मां भगवती के भक्ति गीत रिलीज कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर का गाना ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज हुआ है. एक्टर की फिल्म ‘मोहरा’ का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. बता दें कि पवन सिंह को रियलिटी शो राइज एंड फॉल में देखा गया था, जिसके कुछ दिनों बाद ही एक्टर के बीजेपी में शामिल होने की खबरें आने लगीं.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

48 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago