Politics

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति; ढाई घंटे की बैठक में 243 सीटों पर मंथन, जानें और क्या हुआ?

बिहार चुनाव को लेकर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर महागठबंधन की बड़ी बैठक हुई। ये बैठक पूर्व नियोजित नहीं थी। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, सभी 243 सीटों पर मंथन हुआ। इस मीटिंग में गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होने कहा कि पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव के विपरीत कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे।

सीट बंटवारे को लेकर राजेश राम ने बताया कि इस बार सीट बंटवारे में महागठबंधन के सहयोगी दलों को बीते चुनाव में लड़ी गई सीटों की संख्या से समझौता करना होगा। क्योंकि इस बार अलायंस में दो और नए दलों के शामिल होने को मंजूरी मिली है। उन्होने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद सीटों की संख्या को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह के मतभेद को खारिज कर दिया, और कहा कि वोटर यात्रा के बाद से कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।

आपको बता दें महागठबंधन के साथ अब पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम भी चुनाव लड़ेगी ऐसे में अब महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, मुकेश सहनी की वीआईपी, सीपीआई-माले, सीपीआई, सीपीआईएम के अलावा रालोजपा और जेएमएम को मिलाकर कुल आठ दल हो गए हैं। ऐसे में पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस और आरजेडी को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ सकता है।

बीते चुनाव में वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा नहीं थी। तब आरजेडी 144 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर लेफ्ट दल 29 सीटों पर लड़े थे। आपको बता दें बिहार में 16 दिन चली वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन की ये पहली बैठक है। जिसमं तमाम सहयोगी दलों के दिग्गज नेता शामिल हुए। इससे पहले आखिरी बैठक जुलाई में हुई थी। अब महागठबंधन की 5 बैठकें हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

12 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

15 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

19 घंटे ago