Bihar

महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! महागठबंधन की बैठक में बड़ा फैसला

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन की पहली बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी (रालोजपा) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ेगी। शनिवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर महागठबंधन की बैठक हुई। जिसमें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी समेत कई नेता शामिल हुए।

आपको बता दें कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने पशुपति पारस से मुलाकात की थी। उन्होने इस बात का जिक्र किया था, जल्द ही रालोजपा और जेएमएम को महागठबंधन में साथ लेने को लेकर सहयोगी दलों से विचार-विमर्श करेंगे। जिसके कुछ दिनों बाद आज इस बात पर फैसला लिया गया कि पारस की RLJP और सोरेन की JMM महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले हाल में पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के सीएम और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इन दौरान उन्होने नीतीश सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। जानकारी के मुताबिक आज की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी मंथन हुआ है। रालोजपा और जेएमएम के साथ आने के बाद महागठबंधन में उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी। ये भी देखने वाली बात होगी।

क्योंकि सीटों को लेकर महागठबंधन के सहयोगी वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, लेफ्ट पार्टियां अलग-अलग दावे करती आई हैं। सहनी जहां 60 सीटों पर दावा ठोंक रहे हैं, वहीं लेफ्ट दल बीते 2020 विधानसभा चुनाव में मिली 29 से ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही हैं। ऐसे में अब दो नए दलों के शामिल होने से महागठबंधन में सीट बंटवारा आसान होता नहीं दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

43 मिनट ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

1 घंटा ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

12 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

24 घंटे ago