Politics

कांग्रेस के टिकट दावेदारों के इंटरव्यू की डेट फिक्स, स्क्रीनिंग कमेटी करेगी फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव टिकट दावेदारों के साक्षात्कार के लिए कांग्रेस ने तिथि घोषित कर दी है। सदाकत आश्रम में पहले दिन 13 अगस्त को 21 सांगठनिक जिले और दूसरे दिन 14 अगस्त को 19 सांगठनिक जिलों के दावेदारों का साक्षात्कार होगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दावेदारों से निर्धारित तिथि और समय पर ही संभावित प्रत्याशियों को आने को कहा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चेयरमैन अजय माकन की अध्यक्षता में होगी। सबसे पहले प्रभारी सचिव दावेदारों से राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रत्याशी अपना दावा रखेंगे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि तीनों प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिलों से आए प्रत्याशियों से विस्तृत जानकारी लेंगे। उसके बाद उसे स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखेंगे। पहले दिन 13 अगस्त को प्रभारी सचिव सुशील पासी और देवेंद्र यादव और दूसरे दिन 14 अगस्त को देवेंद्र यादव और शहनवाज़ आलम दावेदारों से बात करेंगे।

13 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना नगर, पटना ग्रामीण 1 और 2, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और गयाजी। 14 अगस्त को जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago