Politics

RJD अध्यक्ष बनने के 20 दिन बाद लालू यादव ने बनाई अपनी टीम: इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

RJD के अध्यक्ष पद पर फिर से आसीन हुए लालू प्रसाद यादव ने अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है. लालू यादव ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें पार्टी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि इसी महीने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव लगातार 13वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. 05 जुलाई को आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता निभाई गई थी. अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनना था. लालू ने उसकी शुरुआत कर दी है.

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की नियुक्ति :

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के अलग अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है. यह रही सूची :

  • राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एक बार फिर से पूर्व मंत्री कांति सिंह को बनाया गया है.
  • राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सांसद अभय कुशवाहा को बनाया गया है.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.
  • बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को आरजेडी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.
  • बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह को आरजेडी के राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.

वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि लालू ने एक शिक्षक को अपनी पार्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया है. प्रो. नवल किशोर यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago