RJD के अध्यक्ष पद पर फिर से आसीन हुए लालू प्रसाद यादव ने अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है. लालू यादव ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें पार्टी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि इसी महीने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव लगातार 13वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. 05 जुलाई को आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता निभाई गई थी. अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनना था. लालू ने उसकी शुरुआत कर दी है.
RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के अलग अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है. यह रही सूची :
वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि लालू ने एक शिक्षक को अपनी पार्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया है. प्रो. नवल किशोर यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है.
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…