Politics

क्या अखिलेश देंगे हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे परिवार से बेदखल लालू के बेटे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से बेदखल किए गए हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव को क्या अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहारा देंगे? तेज प्रताप बुधवार को अचानक समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए, इसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पटना स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय में तेज प्रताप लगभग एक घंटे तक रहे। पिछले दिनों उनकी अखिलेश से वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी।

समाजवादी पार्टी के बिहार मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का सपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। सपा नेता राजेश ने कहा कि तेज प्रताप पार्टी दफ्तर में एक घंटे तक रुके, उन्होंने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

साइकिल पर सवार होंगे तेज प्रताप?

इस बीच तेज प्रताप के सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर तेज प्रताप ने कोई खुलासा नहीं किया। वह वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उतरने का ऐलान पहले कर चुके हैं।

अखिलेश ने पूछा था कहां से लड़ोगे चुनाव

आरजेडी और लालू परिवार से बेदखल किए जाने के बाद सपा प्रमुख ने तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान अखिलेश ने तेज प्रताप से पूछा था कि क्या वह चुनाव लड़ेंगे। इस पर तेज प्रताप ने हां कहा था। फिर सपा प्रमुख ने उनसे पूछा था कि कहां से चुनाव लड़ोगे, तो तेज प्रताप ने कहा था कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले वह लखनऊ आकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद अखिलेश ने कहा था कि जब लखनऊ आओगे तो जरूर बताना। दोनों नेताओं के बीच वीडियो कॉल पर बाद लगभग एक महीना पहले हुई थी।

बीते मई महीने में तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव से कथित रिलेशन की बात सार्वजनिक होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था। तेज प्रताप के अकाउंट से अनुष्का के साथ फोटो भी पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप ने अपनी गाड़ी से आरजेडी का झंडा बदल दिया। उन्होंने टीम तेज प्रताप यादव नाम से एक संगठन भी बनाया है। तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे लगातार क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago