समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ ने कारवाई करते हुए समस्तीपुर से एक अंतर्राज्यीय कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ के बिजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से की गई है।
एसटीएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी अमन अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप से हथियार के बल पर 8 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी लूट मामले में वांछित चल रहा था। इस मामले में पुरूलिया नगर थाना में एफआईआर संख्या 137/23 दर्ज किया गया था। इसके उपर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के जल्दा थाना, नगर थाना व बिहार के पटना जिला के कदमकुंआ थाना में भी लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…
समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…
जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल…
समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…