Samastipur

स्कॉर्पियो से बियर बरामदगी पर उठा सवाल, समस्तीपुर पुलिस ने FIR में नहीं किया जब्ती का जिक्र, SP ने जांच के दिये आदेश

समस्तीपुर/पटोरी : शराब बरामदगी जैसे गंभीर मामलों में समस्तीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। छापेमारी के दौरान जब्त की गई गाड़ी को एफआईआर और जब्ती सूची में छुपा लिया गया है। समस्तीपुर पुलिस पर स्कॉर्पियो से बियर बरामदगी के बावजूद वाहन को छोड़ने का आरोप है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि पटोरी थाने की पुलिस ने 20 जुलाई को शराब बिक्री की सूचना के आधार पर धमौन मिर्जापुर स्थित युगल पासवान के पुत्र रवि पासवान और छोटेलाल पासवान के घर के पास छापेमारी की।

दर्ज केस के अनुसार मौके पर एक व्यक्ति गुमटी के पास और दूसरा व्यक्ति एक काले रंग की बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 31एडब्लू 7281 के पास खड़ी थी। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद बुलेट मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें किंगफिशर कंपनी की 12 बोतल बियर बरामद हुई। वहीं, पास की गुमटी से किंगफिशर कंपनी की 232 बोतलें और गुमटी के पीछे से विदेशी कंपनी की 206 बोतल बियर बरामद की गईं। लेकिन इस पूरी छापेमारी में जिस स्कॉर्पियो वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 31पीए 5019 से बियर बरामद हुई पुलिस ने उस स्कॉर्पियो को जब्त नहीं ​की।

बयान :

पटोरी थाना का मामला संज्ञान में आया है। इसमें दो तरह की बात सामने आ रही है, इसको लेकर पटोरी एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच उपरांत जो भी विधि-सम्मत कार्रवाई है वह की जाएगी। 

– अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago