Politics

आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; पार्टी कार्यालय में घोषणा, 19 जून को ताजपोशी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल निर्वाचित हो गए। रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने मंगनी लाल मंडल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। हालांकि 19 जून को ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इनकी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की जाएगी। मंगनी लाल राजद के 7वें प्रदेश अध्यक्ष हैं।

इससे पहले शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल ने राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। एकमात्र नामांकन होने के कारण इनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय था। अब 19 जून को ताजपोशी होगी।

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान के समक्ष मंगनी लाल ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर मंगनी लाल ने कहा था कि हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चुनावी वर्ष में मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा।

राजद के पहले प्रदेश अध्यक्ष कमल पासवान मात्र 24 दिनों तक इस पद पर रहे। दूसरे प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी 30 जुलाई 1997 से 17 अप्रैल 1998 तक, तीसरे पीताम्बर पासवान 18 अप्रैल 1998 से 29 सितंबर 2003, चौथे प्रदेश अध्यक्ष अब्दुलबारी सिद्दीकी 30 सितंबर 2003 से 4 दिसंबर 2010, पांचवें डॉ. रामचंद्र पूर्वे 5 दिसंबर 2010 से 26 नवम्बर 2019 तक रहे। जगदानंद सिंह 27 नवम्बर 2019 को छठे प्रदेश अध्यक्ष बने। कई महीनों से वे प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चुनावी साल में पार्टी ने धानुक जाति से आने वाले मंगनी लाल मंडल को पार्टी का कमान सौंपकर अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

39 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago